Monday, 29 October 2012

भगवान् विष्णु का परमपद के चार भेद

विष्णु पुराण : प्रथम अंश: अध्याय 22: श्लोक 44-49

सब वस्तुओं का जो कारण होता है वही उसका साधन भी होता है, और जिस अपनी अभिमत वास्तु की सिद्धि की जाती है वही साध्य कहलाती है। 
मुक्ति की इच्छा वाले योगीजनों के लिए प्राणायाम आदि साधन हैं और परब्रह्म ही साध्य है, जहाँ से लौटना नहीं पड़ता।
जो योगी की मुक्ति का कारण है वह साध्नालंबन ज्ञान ही उस ब्रह्मभूत परमपद का प्रथम भेद है।
क्लेश बंधन से मुक्त होने के लिए योगाभ्यासी योगी का सध्यारूप जो ब्रह्म है उसका ज्ञान ही आलंबन विज्ञान नामक दूसरा भेद है।
इन दोनों साध्य साधनों का अभेदपूर्वक जो अद्वैतमय ज्ञान है वह तीसरा भेद है।
उक्त तीनो प्रकार के ज्ञान का निराकरण करने पर अनुभव हुए आत्मस्वरूप के समान ज्ञानस्वरूप भगवान् विष्णु का जो अनिर्वचनीय , आत्मबोध स्वरुप अलक्षण रूप है वह ब्रह्म ज्ञान चौथा भेद है।

Friday, 26 October 2012

श्री विष्णु पुराण : भगवान विष्णु का स्वरुप


प्रथम अंश : अध्याय 22 : श्लोक 68-74
इस जगत के निर्मल निर्गुण और निर्लेप आत्मा को अर्थात शुद्ध क्षेत्रज्ञ स्वरुप को श्री हरि कौस्तुभ मणि रूप से धारण करते हैं।
श्री अनंत ने प्रधान ( प्रकृति) को श्रीवत्स रूप से धारण किया है और बुद्धि श्रीमाधव की गदा रूप से स्थित है।
भूतों के कारण तामस अहंकार और इन्द्रियों के कारण राजस अहंकार इन दोनों को वे शंख और धनुष रूप से धारण करते हैं।
अपने वेग से पवन को भी पराजित करने वाला अत्यंत चंचल सात्विक अहंकार रूप मन श्री विष्णु भगवान् के कर कमलों में स्थित चक्र का रूप धारण करता है।
भगवान् गदाधर की जो पञ्चरूपा वैजन्ती माला है वह पंच्तान्मत्राओं और पंचभूतों का ही संघात है।
जो ज्ञान और कर्ममयी इन्द्रियां हैं उनको भगवान् जनार्दन बाण रूप से धारण करते हैं।
भगवान् अच्युत जो अत्यंत निर्मल खडग धारण करते हैं वह अविद्यामय कोष से आक्षादित विद्यामय ज्ञान ही है।
इस प्रकार पुरुष, प्रधान, बुद्धि , अहंकार, पञ्चमहाभूत, मन और इन्द्रियां , तथा विद्या और अविद्या सभी श्री भगवान् में आश्रित हैं।

Friday, 5 October 2012

YOG DARHSAN 2

11. पहले अनुभव किये गए विषयों का छिपा न रहना अर्थात प्रकट हो जाना स्मृति कहलाती है।

12. चित वृतियों का निरोध अभ्यास से होता है।

13. वहाँ चित की स्थिरता के लिए जो प्रयास किया जाता है उसे अभ्यास कहते हैं।

14. किन्तु वह अभ्यास लम्बे समय तक निरंतर और सत्कारपूर्वक सेवन किए जाने पर दृढ़ स्थिति वाला हो जाता है।

15. देखे हुए और सुने हुए विषयों में जो पूर्णरूपेण तृष्णा रहित है , ऐसे चित की अवस्था को वैराग्य कहते हैं।

16. पुरुष ( आत्मा ) के ज्ञान से प्रकृति के गुणों में तृष्णा का पूरी तरह अभाव हो जाना परम वैराग्य कहलाता
है।

17. वितर्क , विचार , आनंद एवं अस्मिता इनके अनुगम सहयोग अथवा सम्बन्ध से सम्प्रज्ञात योग की स्थिति आती है।

18. जिसकी पूर्व अवस्था विराम प्रत्यय का अभ्यास है तथा जिसमें चित की स्थिति मात्र संस्काररूप ही शेष बचती है , वह असम्प्रज्ञात योग है।

19. असम्प्रज्ञात समाधि विदेह और प्रक्रितिलय वाले योगियों की होती है।

Thursday, 4 October 2012

YOG DARSHAN- 1

1. अथ योगनुशाशनम।।
- अब योग विषयक शाश्त्र का आरम्भ करते हैं।

2. योगाश्र चित वृति निरोधः।।
- चित की वृतियों का सर्वथा रुक जाना अथवा नियंत्रित हो जाना योग है।

3. तदा दृष्टुः   स्वरूपे अवास्थानम।।
- उस समय देखने वाले का अपने स्वरुप में अवस्थान हो जाता है ( स्थिति हो जाती है )

4. वृति सारूप्यम इतरत्र।।
- वृतियों के सामान रूप वाला दूसरी अवस्था में प्रतीत होता है।

5. वृतयः पंचतय्यः क्लिष्टा  अक्लिष्टाः।।
- वृतियां पांच तरह की हैं जो दुःख की उत्पादक और दुःख का नाश करने वाली हैं।

6. प्रमाण विपर्यय विकल्प निद्रा स्म्रतयः।।
- प्रमाण विपर्यय विकल्प निद्रा और स्मृति ये पांच वृतियां हैं।

7. प्रत्यक्षानुमानागमाः प्रमाणानि।।
- प्रत्यक्ष , अनुमान , आगम ( शाश्त्र ) प्रमाण हैं।

8. विपर्ययो मिथ्याज्ञानम अत्द्रुपष्ठितम।।
- जो उस पदार्थ के रूप में प्रतिष्ठित नहीं है इस प्रकार का झूठा ज्ञान विपर्यय है।

9. शब्दज्ञानानुपाती वस्तुशून्यो विकल्पः।।
- जो शब्द और ज्ञान  के  अनुसार उभरती हो, ऐसी वृति जो विषयगत वस्तु  शून्य हो विकल्प कहलाती है।

10. अभावप्रत्ययालाम्बना वृतिनिद्राः।।
- जो वृति अभाव के ज्ञान का अवलम्बन करने वाली है वह निद्रा कहलाती है। 

Monday, 1 October 2012

GOD IN LING PURAN

अदृश्य जो शिव है वह दृश्य प्रपंच (लिंग ) का मूल है . इससे शिव को अलिंग कहते हैं और अव्यक्त प्रकृति को लिंग कहा गया है . इसलिए यह दृश्य जगत भी शैव यानी शिवस्वरूप है .  प्रकृति और प्रधान को ही उत्तमोलिंग कहते हैं। वह वर्ण , गंध  , रस हीन है और शब्द , स्पर्श , रूप आदि से रहित है  परन्तु शिव अगुणी , ध्रुव और अक्षय हैं। उनमें गंध , रस , वर्ण तथा शब्द , स्पर्श आदि लक्षण हैं। जगत आदि कारण , पंचभूत स्थूल और सूक्ष्म शरीर जगत का स्वरुप सभी अलिंग शिव से ही उत्पन्न होता है। 

यह संसार पहले सात प्रकार से , आठ प्रकार  से  और ग्यारह प्रकार से उत्पन्न होता है। तीनो देवता  ( ब्रह्मा , विष्णु , रूद्र ) शिव रूप ही हैं। उनमें वे एक स्वरुप से उत्पत्ति , दुसरे से पालन और तीसरे से संहार करते हैं। अतः उनको शिव का ही स्वरुप जानना चाहिए। ब्रह्म रूप ही जगत है और अलिंग स्वरुप स्वयं इसके बीज बोने वाले हैं तथा वही परमेश्वर हैं। क्योंकि योनी ( प्रकृति ) और बीज तो निर्जीव हैं यानी व्यर्थ हैं। किन्तु शिव ही इसके असली बीज हैं। बीज और योनि में आत्मा रूप शिव ही हैं। 

Saturday, 29 September 2012

BATTLE OF SWAR


THE Veda speaks constantly of the waters or the rivers, especially of the divine waters, apo devh or apo divyah, and occasionally of the waters which carry in them the light of the luminous solar world or the light of the Sun, svarvatr apah. The passage of the waters effected by the gods or by man with the aid of the gods is a constant symbol. The three great conquests to which the human being aspires, which the gods are in constant battle with the Vritras and Panis to give to man are the herds, the waters and the Sun or the solar world, ga apah svah. The question is whether these references are to the rains of heaven, the rivers of Northern India possessed or assailed by the Dravidians -- the Vritras being sometimes the Dravidians and sometimes their gods, the herds possessed or robbed from the Aryan settlers by the indigenous "robbers", -- the Panis who hold or steal the herds being again sometimes the Dravidians and sometimes their gods; or is there a deeper, a spiritual meaning?

 Is it not rather a system of symbolic meanings in which the herds, indicated by the word gah in the sense both of cows and rays of light, are the illuminations from the higher consciousness which have their origin in the Sun of Light, the Sun of Truth? Is not Swar itself the world or plane of immortality governed by that Light or Truth of the all-illumining Sun called in Veda the vast Truth, rtam brhat, and the true Light? and are not the divine waters, apo devh, divyah, or svarvath, the floods of this higher consciousness pouring on the mortal mind from that plane of immortality?

rig veda: 7:49:1-4 says:

समुद्रज्येष्ठाः सलिलस्य मध्यात पुनाना यन्त्यनिविशमानाः | 
इन्द्रो या वज्री वर्षभो रराद ता आपो देवीरिहमामवन्तु || 
या आपो दिव्या उत वा सरवन्ति खनित्रिमा उत वा याः सवयंजाः | 
समुद्रार्था याः शुचयः पावकास्ता आपो .. . || 
यासां राजा वरुणो याति मध्ये सत्यान्र्ते अवपश्यञ जनानाम | 
मधुश्चुतः शुचयो याः पावकास्ता आपो ... || 
यासु राजा वरुणो यासु सोमो विश्वे देवा यासूर्जं मदन्ति | 
वैश्वानरो यास्वग्निः परविष्टस्ता आपो ... || 


"May those divine waters foster me, the eldest (or greatest) of the ocean from the midst of the moving flood that go purifying, not settling down, which Indra of the thunderbolt, the Bull, clove out. The divine waters that flow whether in channels dug or self-born, whose movement is towards the Ocean, -- may those divine waters foster me. In the midst of whom King Varuna moves looking down on the truth and the falsehood of creatures, they that stream honey and are pure and purifying, -- may those divine waters foster me. In whom Varuna the king, in whom Soma, in whom all the Gods have the intoxication of the energy, into whom Agni Vaishwanara has entered, may those divine waters foster me." (VII.49.1-4)

It is evident that Vasishtha is speaking here of the same waters, the same streams that Vamadeva hymns, the waters that rise from the ocean and flow into the ocean, the honeyed wave that rises upward from t he sea, from the flood that is the heart of things, streams of the clarity, ghrtasya dharah. They are the floods of the supreme and universal conscious existence in which Varuna moves looking down on the truth and the falsehood of mortals, -- a phrase that can apply neither to the descending rains nor to the physical ocean. Varuna in the Veda is not an Indian Neptune, neither is he precisely, as the European scholars at first imagined, the Greek Ouranos, the sky. He is the master of an ethereal wideness, an upper ocean, of the vastness of being, of its purity; in that vastness, it is elsewhere said, he has made paths in the pathless infinite along which Surya, the Sun, the Lord of Truth and the Light can move. Thence he looks down on the mingled truths and falsehoods of the mortal consciousness.... And we have farther to note that these divine waters are those which Indra has cloven out and made to flow upon the earth, -- a description which throughout the Veda is applied to the seven rivers.








Tuesday, 25 September 2012

SARASWATI

saraswati is not only goddess of inspiration, she is at one and same time one of seven rivers in early aryan world. saraswati is important not only in herself but in her connections with other rivers and also other goddesses who are plainly psychological symbols especially with bharti or mahi and ila.  

"ila saraswati mahi, tisro devir mayobhuvah; barhih sidantvasridhah."
"may ila saraswati and mahi, three goddesses who give birth to bliss, take their place in sacrificial seat, they who stuble not."

"eva hyasya sunrta, virapsi gomati mahi; pakva sakha na dasuse"
"mahi for indra full of rays, overflowing in her abundance, in her nature a happy truth, becomes as if a ripe branch for the giver of sacrifice. "

rays in vedas are rays of surya, but not physical light, nor the word "go" can be translated as an animal. mahi is full of rays of surya; she carries in her this illumination. she is "सून्र्ता", she is word of blissful truth.

it has been said of saraswati that she is impeller of happy truth, "चोदयित्री सून्र्तानां". saraswati is an awakener of the consciousness to the right thinking or right state of mind, " चेतन्ती सुमतीनाम". she is mother of the rays, the herds of sun, full of energy and brings knowledge. as saraswati represents the truth audition, sruti, which gives the inspired word, so the ila represents dristi, the truth vision. bharti or mahi is largeness of truth consciousness. 

पावका नः सरस्वती वाजेभिर्वाजिनीवती | यज्ञं वष्टु धियावसुः || 
" may purifying saraswati with all her plenitude of her forms of plenty, rich in substance by thoughts, desire our sacrifice."

चोदयित्री सून्र्तानां चेतन्ती सुमतीनाम | यज्ञं दधे सरस्वती || 
"she, the impeller to happy truths, the awakener in consciousness to the right mentalisings, saraswati upholds the sacrifice."

महो अर्णः सरस्वती पर चेतयति केतुना | धियो विश्वा वि राजति ||
"saraswati by the perception awakens in consciousness the great flood (the vast movement of ritam ) and illumines entirely all the thoughts. "